भारतीय जनता पार्टी ‘ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कंगना रनौत को दी कड़ी चेतावनी।

Views: 332
1 0

Read Time:2 Minute, 20 Second

हाल ही में कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था, अब इस बयान को लेकर BJP ने विज्ञप्ति जारी कर के उनके इस बयान से दूरी बना ली है और कंगना रनौत को शख्त चेतावनी दी है कि वह आगे से ऐसा कोई भी बयान न ही दें।भाजपा सांसद सुश्री कंगना राणावत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में दिया गया बयान, पार्टी का मत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुश्री कंगना राणावत के बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए सुश्री कंगना राणावत को न तो अनुमति है और न ही वे बयान देने के लिए अधिकृत हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुश्री कंगना राणावत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें। भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित है।हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसान आंदोलन को लेकर दिए बयान से नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल, मुंबई में दैनिक पेपर को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने किसान आंदोलन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा, आंदोलन के दौरान उपद्रवी हिंसा हुई, वहां दुष्कर्म और हत्याएं हुई। इस पर पंजाब-हरियाणा के किसान संगठन और सियासी दलों ने कंगना पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा ने इसे कंगना का निजी बयान बताकर उनसे पल्ला झाड़ लिया है। पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने सरकार से कंगना के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग की।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like