संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण – दीव में पिछले तीन दिन के प्रवास पर है अपने भारत देश के माननीय उपरास्ट्रपति श्री जगदीप धनखढ़ जी इस अवसर पर दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल उनके साथ उपस्थित रहे।

Views: 465
2 0

Read Time:4 Minute, 46 Second

भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी संघ प्रदेश दीव के दौरे के अपने तीसरे दिन माननीय उपराष्ट्रपति जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आशियाने का लोकार्पण किया और लाभार्थी परिवारों की सभी महिला सदस्‍य का मुँह मीठा करवाया, साथ ही उन्‍हें अपने आशियाने की चाबी भी सौंपी और लाभार्थी परिवारों को हार्दिक बधाई दी ।इस अवसर पर माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने आये हुए महेमान माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी का स्वागत किया । इस अवसर पर दमण एवं दीव के माननीय सांसद श्री उमेश पटेल जी ने भी माननीय उप राष्ट्रपति जी को विशेष स्‍मृतिचिह्न देकर स्‍वागत किया । साथ में पद्मश्री श्री प्रेमजी बारिया ने अपने हाथों से बनाई महामहिम उप राष्ट्रपतिजी की तस्‍वीर से उनका स्‍वागत किया। दीव नगर पालिका प्रमुख एवं उनके साथी गण दीव तथा जिला पंचायत के प्रमुख व उनके साथी गण तथा मछली पालन संघ एवं होटल व ट्रेड एसोशियेशन ने भी उप राष्ट्रपतिजी का स्‍वागत किया गया।प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी को अत्‍यंत उम्‍दा एवं सरल व्‍यक्तित्‍व का बताते हुए उनके प्रति आभार वयक्‍त किया। माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के विशेष आशीर्वाद से संघ प्रदेश में बहुत कार्य हुए है और हो रहे है ।शिक्षा के महत्‍व पर ज़ोर देते हुए उप राष्‍ट्रपति जी ने कहा कि हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्‍व में एक बडे़ बदलाव की और गुजर रहा है और इस बदलाव में शिक्षा की भूमिका महत्‍वपूर्ण है। माननीय उप राष्‍ट्रपति महोदय जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच के अथक प्रयासों से ही यह सब संभव हो पाया है। आवास पाने वाले सभी लाभार्थी परिवारों को उप राष्‍ट्रपति जी ने कहा कि सरकार ने जो घर आपको दिया है उसे स्‍वच्‍छ एवं सुंदर रखना आपके खुद की जिम्‍मेदारी है। इसके बाद माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी ने दीव के गांधीपारा स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लांट का लोकार्पण किया और उन्‍होंने दीव के केवड़ी में एजेकुशन हब का भी दौरा किया।इस अवसर पर दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने कहा कि अपने प्रदेश में महामहिम उप राष्ट्रपति जी ने दमण एवं दीव में एक पेड़ माँ के नाम से पौधे लगाये और साथ में हमे भी लगवाए जहां मेंरा दोनों ज़िले में मैं सहभागी स्थान रहा और हमारे साथ उन्होंने कई योजनाओ के लिए ख़ुद पास बुलाकर मेरे साथ चर्चा भी की।महामहिम के आगमन से अपने प्रदेश में तत्काल में कई मार्गोका नवीनी करण हो गया तो कहीं मार्ग पर पेचवर्क किया गया। साथ ही बच्चों को हर ४५ दिन में कुछ उपहार व किट भेजने की बातें कही गई है । तड़पस्चात् चुने हुए जनप्रतिंधियों को ख़ुद महामहिम जी ने दिल्ली में आमंत्रण देकर नई और पुरानी पार्लियामेंट की मुलाक़ात ले ऐसी प्रेरणा दी । अपने प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के नाम मात्र बंद हो गये थे जो ख़ुद महामहिम ने अपने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को दिल्ली आमंत्रित कर सम्मान दिया वह अपने प्रदेश के लिए अति महत्वपूर्ण रहा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like