दमण हवाई मथक पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकरजी का दमण-दीव सांसद श्री उमेशभाई पटेल द्वारा भागवत् गीता देकर स्वागत किया गया।

Views: 432
1 0

Read Time:2 Minute, 18 Second

आज दमण में महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकर जी का तीन दिवसीय भ्रमण पर संघप्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण- दीव के दमण हवाई मथक पर आगमन हुआ जहां दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जंपोर बीच स्थित चिड़िया घर का अनावरण के अवसर पर दमण एवं दीव सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने एक पेड़ माँ के नाम से पेड़ का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री उमेशभाई पटेल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आज हमारे भारत देश के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकर जी द्वारा जंपोर बीच पर चिड़िया घर का अनावरण किया गया, जिसमें अधिकतर पक्षियाँ विदेशी है और हमारे प्रदेश में पर्यटकों के लिए दर्शनभिलासी मथक बहुत कम था या यूँ कहे तो रामसेतु और नमोपथ को छोड़ कर देखा जाये तो ना के बराबर था। इस लिये आज महामहिम उपराष्ट्रपति जी के आगमन पर उनके द्वारा हमारे प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का अनावरण किया जायेगा। जिससे आनेवाले दिनोंमें हमारे प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में बहुत बड़ी बढ़ोतरी देखी जाएगी। हमारे प्रदेश के लोगोमें उपराष्ट्रपति का आगमन पर दमण एवं दीव के लोगोमें बहुत महत्वपूर्ण दिन साबित होगा । इस अवसर पर दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण एवं दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल , दमण एवं दीव के सांसद श्री उमेशभाई पटेल, ज़िला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती जागृतिबेन कल्पेश पटेल, दमण नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अस्पीभाई दमनीया तथा अन्य सरकारी अधिकारी तथा प्रदेश के राजनेताओंकी उपस्थिति रही।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like