Galgotias University ने AI समिट में हुई भ्रम की स्थिति पर मांगी माफी।

Galgotias University ने AI समिट में हुई भ्रम की स्थिति पर मांगी माफी।
Views: 151
1 0

Read Time:1 Minute, 27 Second

ग्रेटर नोएडा हाल ही में आयोजित एआई समिट के दौरान उत्पन्न विवाद और भ्रम की स्थिति को लेकर गैलगोटियास यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक रूप से माफी मांगते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि पवेलियन पर मौजूद उनकी एक प्रतिनिधि तकनीकी जानकारी से पूरी तरह अवगत नहीं थीं और कैमरे पर उत्साह में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी दे दी। विश्वविद्यालय के अनुसार संबंधित प्रतिनिधि को मीडिया से बातचीत की अनुमति भी नहीं थी।प्रेस रिलीज में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि संस्थान का किसी भी प्रकार से नवाचार को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई इरादा नहीं था। गैलगोटियास यूनिवर्सिटी ने अकादमिक ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रस्तुति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। आयोजकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम स्थल खाली कर दिया है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like