श्री हिमांशु कुमार, प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं दलाल-सह-प्राइवेट चालक राम बाबु राय को 50,000/- (पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए SVU द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरपुर में भ्रष्टाचार पर SVU की बड़ी कार्रवाई, जिला कृषि पदाधिकारी समेत दो गिरफ्तारपटना/मुजफ्फरपुर, 17 फरवरी 2026।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने मुजफ्फरपुर के प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार एवं उनके दलाल-सह-प्राइवेट चालक राम बाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा विशेष निगरानी इकाई, पटना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा खाद दुकानदारों से प्रति सीजन मोटी रकम की मांग की जा रही है। आरोप था कि बंदरा प्रखंड, मुजफ्फरपुर में खाद दुकानों से कुल मिलाकर लगभग 2.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत का सत्यापन कराने के बाद SVU की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी हिमांशु कुमार एवं उनके सहयोगी राम बाबू राय को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।SVU की इस सख्त कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Average Rating