वापी टाउन पुलिस स्टेशन में आज शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता वापी टाउन के पी.आई. मयूरभाई पटेल ने की।बैठक में हिंदू, मुस्लिम, जैन और सिख समुदाय के अग्रणी नागरिक एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आगामी दिनों में होली-धुलेटी, रमजान, ईद तथा गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी।बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून व्यवस्था में सहयोग देने तथा त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उपस्थित समाज के अग्रणियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Average Rating