संघ प्रशासन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दमण में रन फॉर यूनिटी का किया आयोजन।
बतौर मुख्य अतिथि दमण नगरपालिका प्रमुख अस्पी दमणिया एवं डिप्टी कलेक्टर आरती अग्रवाल ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी- रन फॉर यूनिटी के जरिये समाज में एकता का दिया गया संदेश- रन फॉर यूनिटी में हजारों बच्चों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, अग्रणियों एवं दमणवासियों ने बढ-चढकर लिया हिस्सादमण। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कडी में संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दानह प्रशासन की ओर से एकता का संदेश देने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर दमण नगरपालिका अध्यक्ष अस्पी दमणिया रहे। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर आरती अग्रवाल की उपस्थिति रही। बतौर मुख्य अतिथि डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया एवं डिप्टी कलेक्टर आरती अग्रवाल ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी मोटी दमण लाइट हाउस से जंपोर से गुजरते हुए वापस लाइट हाउस पहुंची। इस रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो समाज में एकता और देशभक्ति के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इसके साथ ही डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया ने सभी प्रतिभागियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। संघ प्रदेश दमण-दीव एवं दानह प्रशासन द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में हजारों बच्चों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं, अग्रणियों एवं दमणवासियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। डीएमसी प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया ने सभी को राष्ट्रीय एकता की बधाई भी दी।
Average Rating