पहली पुण्यतिथि पर पिता को श्रद्धांजलि।
वापी लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मटेरियल्स मैनेजमेंट (वापी शाखा) के अध्यक्ष, लायन राकेश नांद्रे ने अपने पिता स्वर्गीय भास्करराव दामू नांद्रे की पहली पुण्यतिथि पर 10 फरवरी 2025 को, मोती दमण के सरकारी अस्पताल में 285 जरूरतमंद लोगों को भोजन परोस कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस पुण्य कार्य को अन्न सेवा संस्था दमण के सहयोग से आयोजित किया गया। लायन राकेश नांद्रे, जो महाराष्ट्र के साक्री से हैं, के इस कार्य में उनकी पत्नी श्रीमती मीनााक्षी नांद्रे और बेटे श्लोक नांद्रे ने भी साथ दिया।लायन राकेश नांद्रे दमण स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोक्योरमेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। वह न केवल सामाजिक कार्यों में योगदान देते हैं, बल्कि कई जरूरतमंदों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में भी मदद करते हैं।यह पुण्य कार्य उनके पिता के प्रति उनकी अमिट श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। समाज में उनकी सेवा भावना और योगदान को सभी ने सराहा।
Average Rating