कुख्यात गैंगस्टर बंटी पांडे का वापी कोर्ट में हुआ पेशी।
सोमवार को वापी कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर बंटी पांडे को पेश किया गया.बंटी को कोर्ट में पेश करने के लिए बीते 5 फरवरी 2025 को वापी के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अल्मोड़ा जिला जेल के जेलर को पत्र लिखकर भारतीय दंड संहिता की धारा 364 ए, 365, 384, 302, 201और 120 बी में संलग्न आरोपी प्रकाश चंद पांडे उर्फ पी.पी. उर्फ बंटी पांडे उर्फ विजय सुभाष शर्मा उर्फ आर्यन पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे को वापी कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया था. वापी कोर्ट ने जिला जेल अल्मोड़ा को 17 जनवरी 2025 को लिखे गए पत्र संख्या 283/यूटी रिमांड/2025 और 31 जनवरी 2025 को लिखे गए पत्र संख्या 492/UT रिमांड/2025 का हवाला दिया. उपर्युक्त आरोपी प्रकाश चंद पांडे उर्फ पी.पी उर्फ बंटी पांडे उर्फ विजय सुभाष शर्मा उर्फ आर्यन पुत्र लक्ष्मीदत्त पांडे के खिलाफ वापी टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 364ए, 365, 384, 302, 201, 120 बी के तहत मामला दर्ज है. वह अन्य मामलों के संबंध में न्यायिक हिरासत में था, जिस वजह से वापी कोर्ट में उसका प्रस्तुतीकरण काफी समय से लंबित पड़ा था. इसी सिलसिले में बंटी पांडे को 24 फरवरी 2025 को वापी कोर्ट में पेश किया गया था.. बंटी पांडे की ओर से एडवोकेट जियाउद्दीन काजी ने पैरवी की.कोर्ट ने फिलहाल बंटी पांडे को नवसारी जेल भेज दिया है.बंटी पांडे ,हत्या के प्रयास , अपहरण और हत्या समेत 40 से ज्यादा कई संगीन मामले में वांछित है।
Average Rating