राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गुजरात इकाई का किया विस्तार महाशिवरात्रि पावन पर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अरुण कुमार पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
वापी: महाशिवरात्रि पावन पर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी गुजरात इकाई का विस्तार किया..इस मौके पर अहमदाबाद सर्किट हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें गुजरात के पार्टी प्रेसिडेंट निकुल सिंह तोमर ने अरुण कुमार पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया.इस मौके पर राजू त्रिवेदी (अहमदाबाद शहर प्रमुख एवं उत्तर गुजरात प्रभारी) जिग्नेश जोशी (गुजरात प्रदेश महामंत्री )और हेमांग शाह( गुजरात प्रदेश महामंत्री) उपस्थित थे.इस मौके पर निशा प्रजापति को गुजरात महिला प्रेसिडेंट बनाया गया.आगामी समय में पार्टी स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है ।
Average Rating