गया पुलिस एवं STF के संयुक्त कार्रवाई में 10 वर्षों से फरार वांछित कुख्यात नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव को किया गया गिरफ्तार।

Views: 183
0 0

Read Time:2 Minute, 54 Second

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों/अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जारी है, इसी क्रम में :-➤ दिनांक-27.03.2025 को थानाध्यक्ष, डुमरिया थाना को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात नक्सली बुधन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव डुमरिया थानान्तर्गत ग्राम छकरबंधा के पास आया हुआ है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष डुमरिया, थानाध्यक्ष छकरबंधा, डुमरिया / छकरबंधा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, एवं STF के पुलिस पदा०/कर्मी ग्राम छकरबंधा के पास पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।> पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता बुद्धन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव, पे० वीपत यादव, सा०+थाना छकरबंधा, जिला गया बताया।> उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.12.2014 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि रात्रि में बड़ी संख्या में नक्सलियों द्वारा इनके घर पर चढ़कर इनके पति का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा शव को जंगल में फेक दिया गया था। इस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या-111/2014, दिनांक-07.12.2014, धारा-147/148/149/364/302/ 201 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।> उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 06 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।> अन्य अपराधियों / नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापाामरी जारी है

इस घटना में संलिप्त नक्सलियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।गिरफ्तार नक्सली का नाम / पता :-* बुद्धन यादव उर्फ उपेन्द्र यादव, पे० वीपत यादव, सा० थाना छकरबंधा, जिला।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like