रांची: लोक जन विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुनेश्वर लोहरा ने सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

Views: 198
0 0

Read Time:59 Second

इस अवसर पर भुनेश्वर लोहरा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारत के महानतम सपूतों में से एक थे। समाज व राष्ट्रहित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। आज का दिन भारत के लिए एकता और संवैधानिक मूल्यों को फिर से याद करने है. उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एकता का सूत्र दिया, जिसने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और गरीबों को सम्मान और स्वाभिमान का जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समानता के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
50 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like