कल दिनांक 13/04/2025 को उत्तर भारतीय ब्रह्म समाज अहमदाबाद के द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी,राष्ट्रीय महासचिव श्री कपिल त्रिपाठी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया और समाज के अग्रणी व्यक्तियों ने समाज में एकता और सद्भावना का संदेश दिया ।।कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया,जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिले और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने भी पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष श्री हरिन भाई पाठक (पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार),मुख्य अतिथि श्री जेजे शुक्ल (अकलेश्वर),उत्तर भारतीय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पप्पू तिवारी, ट्रस्ट के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश त्रिपाठी,दीपक दूबे,सचिव वेद प्रकाश शुक्ल,मीडिया प्रभारी जय प्रकाश शुक्ल,श्री विनय शुक्ल (एडवोकेट) सूरत,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सूरत श्री सुरेन्द्रमणि तिवारी, श्री दिनेश पांडे (दिनेश टेक्सटाइल सूरत) सहित अहमदाबाद एवं गुजरात प्रदेश से आए प्रबुद्ध जनों की पावन उपस्थित रही ।इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए उत्तर भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष श्री उद्धव पांडे जी एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।यहाँ मिले प्रेम, स्नेह एवं सम्मान के लिए ट्रस्ट आयोजकों का कोटि कोटि आभार व्यक्त करता है।
Average Rating