गया पुलिस की त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई, साइबर गिरोह के 08 सदस्यों को 24 मोबाईल फोन 05 ए०टी०एम० कार्ड, 01 चेकबुक एवं 08 रजिस्टर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

गया पुलिस की त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई, साइबर गिरोह के 08 सदस्यों को 24 मोबाईल फोन 05 ए०टी०एम० कार्ड, 01 चेकबुक एवं 08 रजिस्टर के साथ किया गया गिरफ्तार ।
Views 44

गया पुलिस की कार्रवाई :-

 

> वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के नर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में साइबर फ्रॉड करने में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चालाया जा रहा है, साथ ही आम जनता को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है, इसी क्रम में :-

 

➤ दिनांक-25.04.20285 को गया पुलिस को आसूचना मिली की ग्राम मोचारिम स्थित एक मकान में कुछ लोगों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आम लोगों के साथ साइबर ठगी की जा रही है।

 

> वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मागर्दशन एवं नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया तथा पुलिस उपाधिक्षक – सह थानाध्यक्ष साईबर थाना के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। बोधगया थाना, साईबर थाना एवं तकनीकी शाखा, गया के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को शामिल किया गया।

 

> गठित विशेष टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम मोचारिम स्थित उक्त मकान के पास पहुँचकर छापेमारी की गई तो दो मंजिला मकान से कुछ व्यक्ति इधर-उधर भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर 08 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

 

> पकड़ाए सभी व्यक्ति का नाम व पता पुछने पर अपना नाम व पता 01. उपेन्द्र कुमार, पे० रामभुवाल यादव, सा० गांगी खरने, 02. विनय कुमार, पे० कृष्णा प्रसाद, सा० बभनदेव टोला महकमपुर, 03. सुनील कुमार वर्मा, पे० शिवनंदन प्रसाद महतो, सा० महकमपुर, 04. मनीष कुमार, पे० भोला यादव, सा० खड़ने, चारों थाना बाराच‌ट्टी, 05. विराट जैकर, पे० मुर्गेश्वर यादव, सा० बारा, थाना म०वि०वि०, 06. अभिषेक कुमार, पे० बिरेन्द्र कुमार वर्मा, सा० परसावा कला टोला गोविन्दपुर, थाना गुरूआ, 07. रौशन कुमार, पे० विजय, सा० अम्बा, थाना बोधगया, सभी जिला गया, 08. आजाद कुमार, पे० सुखदेव चौहान, सा० रफीगंज पाठक टोला, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद बताया।

 

> तत्पश्चात पकड़ाए सभी व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 01. उपेन्द्र कुमार के पास दो स्मार्ट मोबाईल एवं दो कीपैड मोबाईल 02. विराट जैकर के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक (जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया) 03. अभिषेक कुमार के पास से एक स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल, एक नोट बुक (जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया) एवं एक नियुक्ती पत्र 04. आजाद कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक (जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया) 05. विनय कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल, एक चेक बुक एवं पाँच ए०टी०एम० कार्ड 06. सुनील कुमार वर्मा के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, दो कीपैड मोबाईल एवं एक नोट बुक (जिसके अन्दर लेनदेन का विवरणी अंकित पाया गया) 07. मनीष कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड 08. रौशन कुमार के पास से दो स्मार्ट मोबाईल, एक कीपैड मोबाईल बरामद हुआ।

 

> पकड़ाए अभियुक्तों ने पुछताछ के क्रम में बताया कि ये लोग यहाँ किराये पर रूम लेकर रहे रहे थे। यहाँ से आम लोगों को कॉल करके विदेश भेजने का प्रलोभन देते थे तथा फर्जी दस्तावेज दिखाकर/भेजकर उनसे पैसे का ठगी करते थें।

 

> इस संबंध में साइबर थाना कांड सं0-26/25, दिनांक-26.04.2025, धारा-318(4)/319(2)/336(3)/340 (2) बी०एन०एस० एवं 66 (सी) / 66 (डी) दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

> पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

 

> अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता :-

 

* उपेन्द्र कुमार, पे० रामभुवाल यादव, सा० गांगी खरने,

 

* विनय कुमार, पे० कृष्णा प्रसाद, सा० बभनदेव टोला महकमपुर,

 

* सुनील कुमार वर्मा, पे० शिवनंदन प्रसाद महतो, सा० महकमपुर,

 

* मनीष कुमार, पे० भोला यादव, सा० खड़ने, चारों थाना बाराचट्टी,

 

* विराट जैकर, पे० मुर्गेश्वर यादव, सा० बारा, थाना म०वि०वि०,

 

* अभिषेक कुमार, पे० बिरेन्द्र कुमार वर्मा, सा० परसावा कला टोला गोविन्दपुर, थाना गुरूआ,

 

* रौशन कुमार, पे० विजय, सा० अम्बा, थाना बोधगया, सभी जिला गया,

 

* आजाद कुमार, पे० सुखदेव चौहान, सा० रफीगंज पाठक टोला, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद

 

बरामद सामान :-

 

मोबाईल-24

 

रजिस्टर-08

 

ए०टी०एम० कार्ड-05

 

चेकबुक-01

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

गया पुलिस की त्वरित एवं बड़ी कार्रवाई, साइबर गिरोह के 08 सदस्यों को 24 मोबाईल फोन 05 ए०टी०एम० कार्ड, 01 चेकबुक एवं 08 रजिस्टर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

You may also like