रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 4 कर्मचारियों को एडीआरएम ने किया सम्मानित।

Views: 233
1 0

Read Time:3 Minute, 19 Second

रेल संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 4 कर्मचारियों को एडीआरएम ने किया सम्मानित।नागरिक सुरक्षा के 3 कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानितरेल संरक्षा (सेफ्टी) में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के 4 कर्मचारियों को राजकोट मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे द्वारा आज डीआरएम ऑफिस राजकोट स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिसम्बर-2023 के महीने में रेल संरक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए इन कर्मचारियों को यह अवार्ड दिया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्री अनिल जी चनियारा (लोको पायलट-राजकोट), श्री उमाशंकर प्रसाद (स्टेशन अधीक्षक-मोडपुर), श्री भूपत सिंह (गेट मेन गेट नं 231 इंजीनियरिंग) और श्री कुमार सत्या (गेट मेन गेट नं 179 यातायात) शामिल हैं। उपरोक्त रेलकर्मियों द्वारा ट्रेनों में स्पार्किंग नोटिस करना, स्मोक नोटिस करना, हँगिंग पार्ट्स नोटिस करना एवं ब्रेक ब्लॉक जाम नोटिसकरना इत्यादि कार्य किया गया। इन रेलकर्मियों की सतर्कता और सजगता ने संभावित रेल हादसा रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। साथ ही आज राजकोट मंडल के नागरिक सुरक्षा के कर्मचारियों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्य हेतु महाप्रबंधक स्तर के 8500/- रु का ग्रुप कैश अवार्ड तथा मंडल रेल प्रबंधक स्तर के 1500/- रु का ग्रुप कैश अवार्ड अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया। नागरिक सुरक्षा के उपस्थित कर्मचारियों के नाम पदनाम एवं मुख्यालय का विवरण इस प्रकार है: श्री कुणाल शर्मा (टेलिकॉम मैंटेनर-राजकोट), श्री इकबाल भाई (चीफ़ लोको इंस्पेक्टर-राजकोट) और श्री नरेंद्र सिंह परमार (वेहिकल ड्राईवर-राजकोट)इस अवसर पर राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एन आर मीना, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रमेश चंद मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना, सहायक यांत्रिक इंजीनियर श्री द्वीप सवापरा उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like