पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09185/86 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन के फेरों को विशेष किराये पर विस्‍तारित किया गया है।

Views: 352
1 0

Read Time:2 Minute, 59 Second

पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 09185/86 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित* पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09185/86 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल ट्रेन के फेरों को विशेष किराये पर विस्‍तारित किया गया है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्‍या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 11.05 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन को पहले 1 जुलाई, 2023 तक अधिसूचित किया गया था और अब इसे 26 अगस्त, 2023 तक विस्‍तारित कर दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को 18.40 बजे कानपुर अनवरगंज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन को पहले 2 जुलाई, 2023 तक अधिसूचित किया गया था और अब इसे 27 अगस्त, 2023 तक विस्‍तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्‍बे होंगे।ट्रेन संख्या 09185 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 5 जुलाई, 2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्‍त ट्रेन विशेष किराये पर स्‍पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like