भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और सम्राट अशोक की धरोहरों ने बिहार को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है – डॉ प्रेम कुमार

भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और सम्राट अशोक की धरोहरों ने बिहार को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है – डॉ प्रेम कुमार
Views: 252
1 0

Read Time:4 Minute, 11 Second

दिल्ली से सुधीर कुमार

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित शंकर लाल हॉल में आयोजित “बिहार गौरव महोत्सव 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं बिहारवासियों को संबोधित करते हुए बिहार की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं युवाओं की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “आज बिहार गौरव महोत्सव 2026 के इस पावन अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित मंच से आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। मैं इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों—बिहार परिवार, दिल्ली विश्वविद्यालय—को हृदय से बधाई देता हूँ।”उन्होंने कहा कि बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया है। भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और सम्राट अशोक की धरोहरों ने बिहार को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।डॉ. प्रेम कुमार ने आगे कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महान नेताओं ने देश को नई दिशा दी। उनकी त्याग और राष्ट्रभक्ति आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विविधता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मधुबनी पेंटिंग, भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाएं तथा लोक परंपराएं न केवल बिहार की पहचान हैं, बल्कि देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। यह महोत्सव इन समृद्ध परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है।युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार के छात्र-छात्राएं देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और अपने ज्ञान एवं कौशल से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि “जब बिहार एवं देश के युवा आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा देश आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगा।”कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, डॉ. आभा रानी सिंह, श्री शैलेश कुमार, श्री सोनू कुमार, कुमार शुभंकर, सिद्धार्थ पाराशर, शिवम संस्कृत, अधिवक्ता आदित्य, अधिवक्ता रोहित, रोहित शर्मा, सुश्री दीपिका झा, मानसी यादव, आर्य चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजकों को पुनः बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि “बिहार गौरव महोत्सव” आने वाले वर्षों में और भी भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में आयोजित होता रहेगा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like