दादरा एवं नगर हवेली के स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण 07 कर्मचारी निलंबित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. सागर डोईफोड़े।

Views: 562
0 0

Read Time:2 Minute, 20 Second

दादरा एवं नगर हवेली के स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण 07 कर्मचारी निलंबित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. सागर डोईफोड़े

 

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमण और दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेलजी के मार्गदर्शन में, स्वास्थ्य सचिव डॉ. सागर डोईफोड़े ने 10 मई 2025 को दादरा एवं नगर हवेली जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल खानवेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांदोनी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंदोनी का दौरा किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिशु मृत्यु दर (IMR), संस्थागत प्रसव, सर्जरी सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही, कुपोषण और एनीमिया जैसे प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और इन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण में 07 स्वास्थ्यकर्मी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।

 

डॉ. सागर डोईफोड़े ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग प्रदेशवासियों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like