दीव के *कलेक्टर ऑफिस* में दिशा कमिटी की पहली बैठक आयोजित।

Views: 146
0 0

Read Time:3 Minute, 4 Second

दीव ज़िले के कलेक्टर ऑफिस परिसर में आज *दिशा कमिटी (DISHA Committee)* की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दमण -दीव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री उमेश पटेल की अध्यक्षता मे किया गया। सांसद बनने के पश्चात अधिकारियों के साथ दीव ज़िले मे यह उनकी पहली समीक्षा बैठक रही। दिशा कमिटी के अंतर्गत *विभिन्न केंद्र सरकार की योजनाओं* की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा की जाती है। सांसद जी ने उपस्थित अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं की *स्थिति की जानकारी ली तथा वर्तमान चरणों* की समीक्षा की।

 

इस बैठक में दीव के *एडिशनल डिस्ट्रीक्ट मेजिस्ट्रेट, डेप्युटी कलेक्टर, मामलतदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी* उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और दीव में उनके कार्यान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। बैठक के दौरान सांसद ने सरकारी अधिकारियों और उपस्थित सदस्यों को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा दिशानिर्देशों के संबंध में उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने सांसद को *शिक्षा, आवास, ग्रामीण विकास, जल, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोज़गार, कौशल विकास* सहित अन्य मुद्दों को कवर करने वाली कई योजनाओं से संबंधित आंकड़ों से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से दिशा दिशानिर्देशों के तहत निर्दिष्ट निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों की समय पर पूर्ति के लिए प्रभावी निगरानी और निरीक्षण सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

 

विशेष रूप से सांसद ने अधिकारीयों को *मछिमारी, स्मार्ट सिटी, पर्यटन* के कार्यों को निश्चित समयकाल के अंतर्गत लागु करने के लिए कहा। सांसद ने दीव में शासन वितरण प्रक्रिया को बढ़ाने और इसे अधिक *पारदर्शी, जवाबदेह और सुविधाजनक* बनाने हेतु अपने विचार साझा किये। समिति के अध्यक्ष के रूप में, सांसद ने सभी उपस्थित लोगों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन किया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like