अक्षय पात्र ने दावोस 2026 में खाद्य-पोषण सुरक्षा का वैश्विक संदेश दिया।

अक्षय पात्र ने दावोस 2026 में खाद्य-पोषण सुरक्षा का वैश्विक संदेश दिया।
Views: 235
1 0

Read Time:2 Minute, 39 Second

दिल्ली: से सुधीर कुमार

नई दिल्ली: अक्षय पात्र फाउंडेशन ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2026 के दौरान स्विट्ज़रलैंड के दावोस में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा का सशक्त संदेश वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। प्रोमेनेड स्ट्रीट स्थित राटिया सेंटर के पास स्थापित विशेष फूड कियोस्क के माध्यम से प्रतिदिन एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों और आगंतुकों को ताज़ा, पौष्टिक भारतीय भोजन परोसा गया।कियोस्क का उद्घाटन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने किया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहल की सराहना करते हुए भोजन की पोषण गुणवत्ता की प्रशंसा की।  स्विट्ज़रलैंड में भारत के उप राजदूत श्री अनूप ढींगरा सहित कई वैश्विक प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं ने भी कियोस्क का दौरा किया।अक्षय पात्र और WFM के संस्थापक एवं अध्यक्ष मधु पंडित दास ने कहा कि अक्षय पात्र पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक-निजी साझेदारी और तकनीक के माध्यम से विद्यालयों में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है, और WFM इसी अनुभव को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाएगा। वहीं, वैश्विक संचार एवं रणनीति के कार्यकारी निदेशक नवीन नीरद दास ने कहा कि दावोस में ठंड के बीच गर्म भोजन परोसना संतोषजनक रहा और यहां शुरू हुई चर्चाओं को बच्चों व समाज के हित में आगे बढ़ाया जाएगा।अक्षय पात्र वर्तमान में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में प्रतिदिन 23 लाख से अधिक बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा रहा है तथा 2030 तक 30 लाख बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है। कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड फूड मूवमेंट (WFM) के सहयोग से किया गया।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like