तेरापंथ युवक परिषद् वापी द्वारा अन्य 903 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

Views: 107
0 0

Read Time:3 Minute, 36 Second

रक्त क्रांति का नया अध्याय…

 

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् ने भारत सरकार के साथ मिलकर मनाया

 

*रक्तदान अमृत महोत्सव 2025*:

 

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा अपने 61वे स्थापना दिवस एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर *रक्तदान अमृत महोत्सव 2025* मनाया।अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा के नेतृत्व में देश-विदेश में फैली अपनी 362 शाखा परिषदों के माध्यम से 17 सितम्बर को देश और देश से बाहर विदेशों में लगभग 2500 से अधिक रक्तदान शिविर लगाए गए। संस्था द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 2अक्टूबर तक 7500 रक्तदान शिविर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।देश में रक्तदान के प्रति जबरदस्त जागरूकता देखने को मिली,बड़े बड़े अस्पतालों,कारखानों, यूनिवर्सिटियों,कॉलेजों,बाजारों,एयरपोर्ट्स,सरकारी संस्थानों पर वृहद स्तर रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ।भारत सरकार स्वयं संस्था के साथ सहभागी बनी। वापी बाजार व्यापारी एसोसिएशन के साथ मिलकर वापी टाऊन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात राज्य सरकार के पेट्रो केमिकल एवं वित्त मंत्री श्री कनू भाई देसाई,वलसाड जिला भाजपा महामंत्री शिल्पेश देसाई,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन त्रिवेदी उपस्थित रहे।वापी बाजार व्यापारी एसोसिएशन प्रमुख बिमल शाह ने पूरी टीम के साथ मिलकर शिविर को सफल बनाने में श्रम नियोजित किया

तेयुप वापी अध्यक्ष विवेक बोथरा ने बताया कि रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के द्वारा 17 सितम्बर को हमारी वापी परिषद् द्वारा विभिन्न 17 स्थानों वापी टाऊन मैंन बाजार,तेरापंथ भवन,प्रेम मार्बल नरौली,klj प्लास्टिक, डी देव प्लास्टिक,दादरा पंचायत भवन ,सिलवासा नमो कॉलेज,धरमपुर राजचंद्र हॉस्पिटल,दमन में रॉयल विलेज कुंठा, केवल किरण , अवि ग्लोबल,दमन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पारडी ब्लड बैंक, सुविधि इंडस्ट्रीज आदि स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर लगभग 903यूनिट रक्त एकत्र किया गया। MBDD कोच संजय भंडारी ने बताया कि भारत के अलावा अन्य 75 देशों में भी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाए गए।ई- रक्तकोष(सरकारी वेबसाइट) के माध्यम से सभी शिविरों एवं रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। सम्पूर्ण समाज का भरपूर सहयोग प्राप्त हु आ।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like