महुआ के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: फोरलेन की मांग को लेकर नितिन गडकरी से मिले मंत्री संजय सिंह।

महुआ के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: फोरलेन की मांग को लेकर नितिन गडकरी से मिले मंत्री संजय सिंह।
Views: 270
1 0

Read Time:2 Minute, 39 Second

विकसित महुआ के लिए प्रतिबद्ध”देश के यशस्वी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर महुआ मोड़ (दुबटिया) से भाया महुआ ताजपुर और महुआ गांधी चौक से कांजी इंडा NH 28 तक फोर लेन बनाने की मांग रखी।इस महत्वपूर्ण परियोजना से महुआ के औद्योगिक, व्यापारिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी का सीधा लाभ प्राप्त होगा।महुआ के समग्र विकास हेतु यह एक आवश्यक और दूरदर्शी पहल है।महुआ के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: फोरलेन की मांग को लेकर नितिन गडकरी से मिले मंत्री संजय सिंह।नई दिल्ली/महुआ: महुआ विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के संकल्प को दोहराते हुए PHED मंत्री श्री संजय सिंह ने नई दिल्ली में देश के यशस्वी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महुआ की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए दो प्रमुख परियोजनाओं की मांग रखी।मंत्री संजय सिंह ने महुआ चौक से ताजपुर तथा महुआ मोड़ (दुबटिया) से मुजफ्फरपुर रोड को फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सड़कों के चौड़ीकरण से क्षेत्र में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी मंत्री संजय सिंह ने कहा कि”विकसित महुआ हमारी प्रतिबद्धता है। इस परियोजना से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आर्थिक विकास के द्वार भी खुलेंगे।इस पहल से महुआ के हजारों निवासियों को सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी का सीधा लाभ मिलेगा, जो क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक दूरदर्शी कदम साबित होगा।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like