जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दमन के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर आपदा मित्र द्वारा शासकीय कॉलेज, दमन के एनएसएस (NSS) शिविर के अंतर्गत मोटा फलिया कम्युनिटी हॉल, वरकुंड, नानी दमन में आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Views: 422
2 0

Read Time:1 Minute, 32 Second

DDMA दमन, NDRF और मास्टर ट्रेनर्स (आपदा मित्र) ने आपदा की तैयारी और स्टूडेंट सेफ्टी को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक विद्यालय, नानी दमन और GHSS, ज़री, मोती दमन में एक स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम किया,

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव तकनीक (Search and Rescue Techniques) तथा प्राथमिक उपचार (First Aid) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया की क्षमता विकसित करना तथा समुदाय स्तर पर आपदा के प्रभाव को कम करने हेतु जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से सहभागिता की और प्राप्त ज्ञान को भविष्य में समाज सेवा में उपयोग करने का संकल्प लिया।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दमन द्वारा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को आपदा के प्रति सजग एवं सक्षम बनाया जा सके।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like