जिला प्रशासन की कार्रवाई, बीच पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक, तम्बाकू एवं शराब के सेवन एवं बिक्री करने वालों से वसूला जुर्माना।

Views: 439
1 0

Read Time:2 Minute, 9 Second

जिला प्रशासन की कार्रवाई, बीच पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक, तम्बाकू एवं शराब के सेवन एवं बिक्री करने वालों से वसूला जुर्मानाजिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक एवं गुटखा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद आज सोमवार को इसके इस्तेमाल किये जाने पर छापेमारी की गई। जिला प्रशासन की ओर से दमण के देवका एवं जम्पोर में शाम ५.३० बजे से रात ८ बजे तक यह छापेमारी चली। इस छापेमारी में दुकानदारों एवं पर्यटकों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, गुटखा और शराब के बिक्री एवं सेवन पर जुर्माना वसूला गया। इस छापेमारी में जिला प्रशासन की ओर से दमण नगरपालिका, जिला पंचायत, एक्साइज एवं राजस्व विभाग की टीमों ने स्थानीय पुलिस एवं तहसीलदार के सहयोग से विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कुल ६६ लोगों से ५८२०० रूपये का जुर्माना वसूला। इस मौके पर दमण नगरपालिका द्वारा १२ लोगों से ७७०० , जिला पंचायत की टीम द्वारा ३३ लोगों से ३३०००, एक्साइज विभाग द्वारा १० लोगों से ९८०० एवं राजस्व विभाग द्वारा ११ लोगों से ७७०० रूपये वसूले गए। इसी क्रम में वहां मौजूद दुकानदारों एवं पर्यटकों को चेतावनी दी गई कि अगर वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक, गुटखा और खुले में शराब का इस्तेमाल करते पाए जाएंगे तो जुर्माना लगेगा। उन्होंने बताया कि पहली बार में कम परन्तु दूसरी और तीसरी बार पकड़े जाने पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like