दिनांक 16.02.2026 से 14.03.2026 तक दादरा एवं नगर हवेली जिले के सभी ग्राम पंचायतों में श्रम विभाग जिला पंचायत एवं आईटी विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया है।

दिनांक 16.02.2026 से 14.03.2026 तक दादरा एवं नगर हवेली जिले के सभी ग्राम पंचायतों में श्रम विभाग जिला पंचायत एवं आईटी विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया है।
Views: 136
1 0

Read Time:3 Minute, 54 Second

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुलभाई पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना दिनांक 16.02.2026 से 14.03.2026 तक दादरा एवं नगर हवेली जिले के सभी ग्राम पंचायतों में श्रम विभाग जिला पंचायत एवं आईटी विभाग द्वारा विशेष पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया है।ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। उक्त अभियान का शुभारंभ दादरा एवं देमनी ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम से किया गया।इस शिविर में श्रीमती निशा भावर, जिला पंचायत प्रमुख एवं श्री विनय गिंभल, जिला पंचायत उप-प्रमुख, श्री पंकज सिंह परमार, विकास एवं आयोजना अधिकारी, जिला पंचायत, तथा दादरा एवं देमनी ग्राम पंचायत के जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को योजना के उ‌द्देश्य, पात्रता, अंशदान की प्रक्रिया तथा 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाली पेंशन संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया।इसी के साथ श्री अरुण गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, दादरा एवं नगर हवेली, श्री विनय गिंभल, जिला पंचायत उप-प्रमुख, श्री पंकज सिंह परमार, विकास एवं आयोजना अधिकारी, जिला पंचायत, द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो आगामी दिनों में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर शिविरों के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण कराएगी तथा योजना के प्रति।जनजागरूकता फैलाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।नौंध:- इस योजना में रेहड़ी/पटरी विक्रेता, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर आदि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पात्र हैं। नामांकन हेतु आयु 18 से 40 वर्ष तथा मासिक आय ₹15,000 या उससे कम होना आवश्यक है और आवेदक आयकर दाता या EPFO/ESIC/NPS से आच्छादित नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। इच्छुक श्रमिक निकटतम CSC केन्द्र/शिविर में ₹55 से ₹200 मासिक अंशदान के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। सभी पात्र श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे अपने निकटतम शिविर / CSC केन्द्र पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like