सरिगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कौशिकभाई पटेल निर्विरोध निर्वाचित।

सरिगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कौशिकभाई पटेल निर्विरोध निर्वाचित।
Views: 186
1 0

Read Time:1 Minute, 17 Second

सरिगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 कार्यकाल के लिए श्री कौशिकभाई पटेल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उनके चयन से औद्योगिक क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।श्री पटेल का यह सम्मान उनके समर्पण, प्रभावशाली नेतृत्व और औद्योगिक समुदाय के प्रति निरंतर योगदान का परिणाम माना जा रहा है। लंबे समय से उद्योग हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री पटेल ने विभिन्न मुद्दों पर उद्यमियों की आवाज को मजबूती से उठाया है।एसोसिएशन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन में सरिगाम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी। उनके निर्विरोध चयन पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like