National Students’ Union of India के नए अध्यक्ष बने विनोद जाखड़।

नई दिल्ली, 20 फरवरी। All India Congress Committee (एआईसीसी) ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर National Students’ Union of India (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री विनोद जाखड़ की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, संगठन ने निवर्तमान अध्यक्ष श्री वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान किए गए योगदान की सराहना भी की है।पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी इस प्रेस नोट में कहा गया है कि नए नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र हितों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में और प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को आगामी छात्र राजनीति और संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Average Rating