वापी में एलसी-80 रेलवे क्रॉसिंग 9 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेगी।

वापी में एलसी-80 रेलवे क्रॉसिंग 9 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेगी।
Views: 106
1 0

Read Time:1 Minute, 39 Second

वापी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने वापी स्थित एलसी-80 रेलवे क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार यह क्रॉसिंग 9 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से 31 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी।DFCCIL के अधिकारियों के अनुसार एलसी-80 पर रेलवे ट्रैक की स्थिति काफी खराब हो गई है, जिसके चलते वहां आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाना जरूरी है। इसी कारण मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।इस अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वाहनों को एलसी-81 के स्थान पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और गुजरात अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (GUDC) द्वारा बनाए गए नए अंडरब्रिज (RUB) से होकर निकाला जाएगा, जो एलसी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like