महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीवायसी फिटनेस फाउंडेशन द्वारा महिला सम्मानित।

दिल्ली से सुधीर कुमार
नई दिल्ली: पिछले 17 वर्षों से महिला स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत बीवायसी फिटनेस फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्सटीच्यूशन क्लब मे एक अभूतपूर्व सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया।यह आयोजन बीवायसी फिटनेस फाउंडेशन, मैथिली भोजपुरी अकादमी और कला संस्कृति मंत्रालय, दिल्ली सरकार एवं केनरा बैंक के संयुक्त संयोजन मे किया गया।इस अवसर पर बीवायसी फिटनेस फाउंडेशन के संस्थापक और CEO योग गुरु काजल चौधरी ने मुख्य अतिथि शिखा राय, विधायक-ग्रेटर कैलाश और उपस्थित अतिथिगण पूजा कपिल मिश्रा, डॉ श्रवण बागरिया, सारिका दीक्षित, इत्यादि के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं को स्त्री-शक्ति सम्मान से नवाजा गया।
Average Rating