उत्तम नगर में तरुण कुमार की बर्बर हत्या के विरोध में अभाविप जेएनयू ने किया पुतला दहन।

उत्तम नगर में तरुण कुमार की बर्बर हत्या के विरोध में अभाविप जेएनयू ने किया पुतला दहन।
Views: 292
1 0

Read Time:2 Minute, 50 Second

दिल्ली से सुधीर कुमार

उत्तम नगर में युवक तरुण कुमार की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को गहरे आक्रोश और चिंता में डाल दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू इकाई ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की मांग की है। इस घटना के विरोध में अभाविप जेएनयू के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में साबरमती ढाबा के समीप पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से मांग किया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ इस प्रकार की बर्बर हिंसा केवल एक व्यक्ति के विरुद्ध अपराध नहीं होती, बल्कि यह समाज की शांति, कानून व्यवस्था और मानवीय मूल्यों पर भी गंभीर आघात है। इस घटना में जिस प्रकार धार्मिक तनाव और सामाजिक वैमनस्य का पहलू सामने आया है, वह समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। अभाविप जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटना पर समाज के सभी वर्गों को संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए, किंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि वामपंथी संगठनों की ओर से इस गंभीर घटना पर अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या जैसे गंभीर विषय पर मौन रहना अत्यंत निराशाजनक है और यह संवेदनहीनता को दर्शाता है। अभाविप जेएनयू मंत्री प्रवीण पीयूष ने कहा कि तरुण कुमार की हत्या अत्यंत निंदनीय घटना है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए। समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आवश्यक है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। न्याय की मांग किसी विचारधारा या राजनीतिक सुविधा के आधार पर नहीं होनी चाहिए, जैसे यहां वामपंथी दल करते हैं।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like