दमण पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में इंडस्ट्रियल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

दमण पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में इंडस्ट्रियल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।
Views: 134
1 0

Read Time:3 Minute, 5 Second

दमण, 9 मार्च 2026। कच्छीगाम पुलिस स्टेशन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए औद्योगिक चोरी के एक मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग (CCL) को भी हिरासत में लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को सोम्नाथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रिमियम पॉलीएलॉयज लिमिटेड कंपनी के डिस्पैच हेड कौशल भारत पटेल ने कच्छीगाम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि होली पर्व के कारण कंपनी 4 और 5 मार्च को बंद थी। 6 मार्च को जब कंपनी खोली गई तो स्टॉक से प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स के 50 बैग (प्रत्येक 25 किलो) गायब पाए गए। चोरी हुए कुल 1250 किलो प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स की कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।शिकायत के आधार पर कच्छीगाम पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुरागमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और तकनीकी निगरानी व मानव खुफिया जानकारी के आधार पर 24 घंटे के भीतर दो संदिग्धों की पहचान कर ली।पुलिस ने उज्जवल राजेश पांडे (निवासी: धरमपुर रोड, देगाम, वापी, मूल निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश) तथा नितिन संतोष शाह (निवासी: वातार, वापी, मूल निवासी छपरा, बिहार) को 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया गया।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे 9 मार्च 2026 को पकड़ लिया गया।पुलिस हिरासत में आरोपीफिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।दमण पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like