दमण में दोहरी नीति पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज।

दमण में दोहरी नीति पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा तेज।
Views: 165
1 0

Read Time:2 Minute, 59 Second

दमण। राजनीति और सोशल मीडिया के दौर में नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाल ही में दमण में कुछ लोगों की दोहरी नीति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग सार्वजनिक रूप से एक रुख अपनाते हैं, जबकि सोशल मीडिया पर अलग तरह की पोस्ट साझा कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, कुछ व्यक्तियों ने एक ओर पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में सक्रियता दिखाते हुए हाल ही में अध्यक्ष बनने की खुशी में फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर साझा किए, वहीं दूसरी ओर कुछ ही समय बाद यूजीसी से संबंधित पोस्ट साझा कर विरोध जताते हुए नजर आए। इस तरह की गतिविधियों को लेकर पार्टी समर्थकों और स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की दोहरी रणनीति से न तो पार्टी को स्पष्ट संदेश जाता है और न ही समाज के सामने सही स्थिति सामने आ पाती है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।पार्टी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, जो अलग-अलग मंचों पर अलग-अलग रुख अपनाते हैं। उनका मानना है कि ऐसे लोग अक्सर केवल अपना हित साधने के लिए पार्टी से जुड़े रहते हैं और अवसर के अनुसार अपनी स्थिति बदल लेते हैं।फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।एक कहावत है लोग जिस ताली में खाते है लोग उसी में छेद करते है और लोगो की यह आदत सा बन गया है।यह में इसलिए कह रहा हू की जब में सोशल मीडिया ओपेन करता हू तो तरह तरह के खबर देखने को यह मिलाता है और कमेन्ट भी पढने को मिलता है क्या पार्टी में रह कर पार्टी के खिलाफ पोस्ट करना उचित हैहमारे हिसाब से तो नही होना चाहिए। खैर यह पार्टी का विषय है इस पर हमें अपना राय नही देना चाहिए। पर जो सवाल उठता है तो उसे उठाकर समाज के सामने आना भी चाहिए।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like