भारतीय संस्कृति युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदान महादान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा मकसद।

Views: 458
4 0

Read Time:2 Minute, 22 Second

भारतीय संस्कृति युवा मंच द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदान महादान के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा मकसदसिलवासाप्रदेश में लगातार पिछले कई वर्षों से तरह तरह के सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली संस्था भारतीय संस्कृति युवा मंच के युवाओं द्वारा सोमवार सिलवासा के रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ज्ञात हो कि यह वही संस्था है जो प्रदेश में भगवान गणेश का विसर्जन, दुर्गा पूजा में माता जी के विसर्जन एवं छठ पूजा में निरंतर सेवा देते रहे। इसी के साथ 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर संस्था के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिक संख्या में पहली बार रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सिलवासा रेड क्रॉस भवन के सभी कर्मचारियों ने बड़े ही एक्टिव रहकर पहली बार रक्त दान करने वाले रक्त दाताओं को मोटिवेट करते रहे। संस्था का मकसद प्रदेश में लगातार रक्त की पूर्ति के लिए आवाहन करते हुए जनता के समक्ष उन्हें जागरूक होते हुए रक्तदान करने व कराने का उद्देश रहा। संस्था के संस्थापक हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष सचिन प्रताप सिंह के साथ संस्था के अमित सिंह, राहुल सिंह, दीपक राय, अशोक यादव, अजय यादव, मनीष पाल, रियाज, इस्लाम खान एवं अन्य सदस्यों ने इस शिविर को सफल बनाया।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे और न्यूज या विज्ञापन के लिए नीचें दिये गए नम्बर पर संम्पर्क करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like