महर्षि वेदव्यास ज्ञान के अवतार: स्वामी शांतानंद
महर्षि वेदव्यास ज्ञान के अवतार: स्वामी शांतानंद प्रकृति की गोद में अवस्थित पूज्यपाद स्वामी नित्यानंद जी महाराज की समाधि स्थल महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम धनावां में गुरु पूर्णिमा महोत्सव जगतगुरु महर्षि वेदव्यास जी महाराज की जयंती के रुप में बुधवार को आश्रम संचालक स्वामी शांतानंद जी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत व्रह्ममूहुर्त ३बजे से ध्यान अभ्यास के साथ शुरू हुआ। प्रातः ६बजे से सामुहिक ईश स्तुति गुरु विनती संत स्तुति,वेद उपनिषद ग्रंथ पाठ तथा महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के उपदेश का पाठ गणेश बाबा ने किया।९बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम में सबसे पहले स्वामी शांतानंद जी महाराज ने जगतगुरु महर्षि वेदव्यास जी महाराज तथा सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के आदमकद तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। अपराह्न३ बजे सत्संग कार्यक्रम में शामिल गुरूभक्तौ को गुरु महिमा तथा महर्षि वेदव्यास जी महाराज के जीवन चरित्र व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौराणिक महाकाव्य युग की महान विभूति, महाभारत अट्ठारह पुराण, श्री मद्भागवत,व्रह्मसूत्र, मीमांसा जैसे अद्वितीय साहित्य दर्शन के प्रणेता जगतगुरु महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को लगभग ३०००ई.पूर्व में हुआ था। वेदान्त दर्शन अद्वैतवाद के संस्थापक वेद व्यास ऋषि परासर तथा माता सत्यवती के पुत्र थे। पत्नी आरुणी से उत्पन्न इनके पुत्र थे महान बाल योगी शुकदेव मुनि।श्री मद्भागवत गीता विश्व के सबसे बड़े महाकाव्य महाभारत का ही अंश है।गुरु पूर्णिमा का प्रसिद्ध पर्व व्यास जी का जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मानव का जीवन गुरु के बिना अंधकार है और ज्ञान का नाम गुरु है। ज्ञान स्वरूप परम प्रभु परमात्मा का ही सगुण रूप में महर्षि वेदव्यास जी महाराज के रुप इस जगतीतल में अवतीर्ण हुए।मानव जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च है।चाहे आप कुछ बने रहें परंतु गुरु तो सबको चाहिए।राम कृष्ण आदि सभी अवतारों ने गुरु की सेवा कर गुरु भक्ति की परिकाष्ठा को स्थापित किया। अतः सभी को गुरु पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर दोपहर में विशाल भंडारे तथा मुंडन संस्कार साथ ही दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया। मौके पर मुनील बाबा, सिपाही बाबा, गणेश बाबा,संजय यादव,विनोद जी,मनी पासवान,नकुल, अखिलेश मौर्य,डा.सुनील शर्मा,प्रमोद वर्णवाल,प्रमोद कुमार प्रवीण, रवींद्र सिंह,सुनील शर्मा,रोशन कुमार, आदि सैकड़ों गुरुभक्त उपस्थित थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating