भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी में 68वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन।
भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी में 68वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन:भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी, वडोदरा में, अकादमी के सरदार पटेल सभागृह मे दिनांक 13.04.23 को 68वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में संकाय सदस्य, कर्मचारी, उनके परिवार, मेहमान अधिकारी एवं प्रशिक्षु अधिकारीयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उपमहनिदेशक भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी, श्री राकेश राजपुरोहित ने अपने उदबोधन मे अकादमी द्वारा पिछले वित्तीय-वर्ष मे किए गए कार्यों की सराहना की और कठिन परिश्रम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने पर बधाई दी और कहा कि अकादमी निरंतर रेलवे अधिकारियों को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण देने के लिए कृतसंकल्प और प्रतिबद्ध है । समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल से अलंकृत करके सम्मानित किया गया । समारोह में अकादमी के कर्मचारियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया । गौरव कृष्ण बंसल,IRTSमुख्य जनसंपर्क अधिकारीभा.रे.रा.अ.
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating