उदवाडा-पारडी, मरोली-सचिन और नवसारी-मरोली खंडों के बीच ब्लॉक होने के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

Views: 402
2 0

Read Time:2 Minute, 24 Second

उदवाडा-पारडी, मरोली-सचिन और नवसारी-मरोली खंडों के बीच ब्लॉक होने के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी* उदवाडा-पारडी खंड के बीच पुल संख्या 304 और मरोली-सचिन खंड में पुल संख्या 417 के लिए जियो सेल द्वारा पुल के एप्रोच के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। बुधवार, 3 मई, 2023 को पुल संख्या 304 के लिए 09.20 बजे से 13.50 बजे तक तथा पुल संख्या 417 के लिए 10.20 बजे से 14.50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त नवसारी-मरोली खंड के बीच समपार-127 के बदले में रोड अंडर ब्रिज हेतु आरसीसी बॉक्स की पुशिंग और आरएच गर्डरों की लॉन्चिंग कार्य हेतु बुधवार, 3 मई, 2023 को इस स्थान पर 10.20 से 14.50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इन ब्लॉकों के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रेगुलेट और शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:_3 मई, 2023 को ट्रेनों का रेगुलेशन:_1. ट्रेन संख्या 19015 दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 1 घंटा रेगुलेट किया जाएगा।2. ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल को 40 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। _3 मई, 2023 को ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन:_1. ट्रेन संख्या 09085 बोरीवली-वलसाड को भिलाड में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपर्युक्‍त व्‍यवस्‍था को ध्यान में रखकर यात्रा करें।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like