उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज ने नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष जागृति बेन पटेल का किया स्वागत ।
उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज ने नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष जागृति बेन पटेल का किया स्वागत दमण:संघ प्रदेश दमण की जिला पंचायत अध्यक्ष पर जागृति बेन पटेल को मनोनीत किए जाने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज दमण के अग्रणीयों ने आज उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।इस अवसर पर उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज दमण के अग्रणी पी.के. सिंह ने बताया कि जागृति बेन पटेल सर्व समाज के लिए निरंतर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं और उत्तर भारतीय समाज के लिए भी समय-समय पर उन्होंने उपयुक्त सहयोग प्रदान किया है।उन्हे जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाए जाने से उम्मीद है कि दमण में रहने वाले अप्रवासी समुदाय का वे विशेष योजनाओं के तहत मदद करने का कार्य करेंगी। इस अवसर पर उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज के अग्रणी अशोक कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, अजय सिंह , अनिल सिंह, रंजना सिंह, सीमा सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating