एयर पिस्टल शूटर श्री मति पुष्पा मेघवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पुराना रिकार्ड तोड़ राजस्थान का परचम लहराया ।
रिपोर्टर : मनोज सोलंकी, उदयपुर
एयर पिस्टल शूटर श्री मति पुष्पा मेघवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पुराना रिकार्ड तोड़ राजस्थान का परचम लहराया एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया हाल ही में भोपाल में आयोजित महिला वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटर पुष्पा मेघवाल ने 4 जून -2023 को हुई प्रतियोगिता में कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरिएल के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर पुष्पा मेघवाल ने राजस्थान का नाम रोशन किया है इन्होने महिला वर्ग में सीनियर मास्टर में बाजी मारी एवं पुराना स्कोर को 507 को तोड़कर 532 का नया स्कोर प्राप्त कर नया रिकार्ड्स बनाया है !पुष्पा मेघवाल देश एवं विदेश के ख्यातनाम दमा रोग विशेषयज्ञ डॉ . बी. के. मेघवाल (जयपुर) की पत्नी है वे अपना सारा श्रेय इनके भाई कमल डांगी को देती है जो की स्वय एक राष्ट्रीय स्तर के राइफल शूटर है ।
रिपोर्टर : मनोज सोलंकी, उदयपुर।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating