डीएसटी पश्चिम व राजीव गांधी नगर थाना की वांछित फरार अपराधी व हथियार तस्कर के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही । आठ माह से फरार थाना स्तर पर टॉप-10 में चिहिन्त अपराधी अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार।
डीएसटी पश्चिम व राजीव गांधी नगर थाना की वांछित फरार अपराधी व हथियार तस्कर के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही । आठ माह से फरार थाना स्तर पर टॉप-10 में चिहिन्त अपराधी अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार।पुलिस आयुक्त महोदय श्रीमान् रविदत्त गौड़ एवं मन् पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम गौरव यादव के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय श्री हरफुलसिंह एवं एसीपी वृत प्रतापनगर श्री अशोक आंजणा के निकट सुपरविजन में वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम द्वारा थाना राजीव गांधी नगर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मगाराम उर्फ मगराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन के बरामद की गई हैं।कार्यवाही पुलिस –मन डीसीपी पश्चिम द्वारा डीएसटी टीम को जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों एवं अवैध हथियार तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के विशेष निर्देश दिये गये थे। जिस पर टीम द्वारा मुखबिरों को सकिय कर अवैध हथियार रखने वाले वांछित अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट हासिल कर निगरानी रखी गई।दिनांक 27.06.2023 को डीएसटी, जिला जोधपुर पश्चिम प्रभारी श्री मनोज कुमार उनि ने ईत्तला दी कि कानि. फरसाराम को जरिये खास मुखबिर इत्तला मिली हैं कि थाना राजीव गांधी नगर के मुकदमें में वांछित अपराधी मगाराम उर्फ मगराज, गांव रायसर जो अभी अरणा फांटा पर खड़ा हैं, जिसके पास अवैध देशी पिस्टल हैं। जो गांव जाने के लिये बस का इन्तजार कर रहा हैं।जिस पर थाना राजीव गांधी नगर से श्री पिन्टू कुमार उनि प्रो. के नेतृत्व में पुलिस टीम व डीएसटी टीम के सहयोग से अभियुक्त मगाराम उर्फ मगराज पुत्र जेताराम, जाति मेघवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी रणजीतगढ, रायसर, थाना शेरगढ, जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय मैग्जीन के बरामद की गई।उक्त अभियुक्त पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के प्रकरण संख्या 242 / 2022 धारा 399 भादसं. व 3 / 25 शस्त्र अधिनियम में विगत आठ माह से फरार चल रहा था। अभियुक्त मगाराम उर्फ मगराज के विरूद्ध पूर्व में थाना मण्डली, बाडमेर में शस्त्र अधिनियम व हत्या का प्रयास तथा थाना झंवर, जोधपुर पश्चिम में लूट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।
गिरफ्तारशुदा मुल्जिम-मगाराम उर्फ मगराज पुत्र जेताराम जाति मेघवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी रणजीतगढ, रायसर, थाना शेरगढ, जिला जोधपुर,कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम :-डीएसटी पश्चिम टीम:-(1) श्री मनोज कुमार उनि, प्रभारी डीएसटी पश्चिम (2) श्री प्रेम चौधरी हैड कानि. 989, साईबर सैल, पश्चिम,,(3) श्री बजरंगसिंह हैड कानि. 1496, चालक,(4) श्री सुनिल कानि. 2348,(5) श्री सुरेश कानि. 2327,(6) श्री बलवीर कानि. 2077,(7) श्री फरसाराम कानि. 2480 (विशेष भूमिका)( 8 ) श्री दिनेश कानि. 2467,• थाना राजीव गांधी नगर टीम:-(1) श्री अनिल यादव, नि.पु., थानाधिकारी,(2) श्री पिन्टू कुमार उनि.प्रो., (3) श्री महिपाल कानि. 1354,(4) श्री करणसिंह कानि. 1983(5) श्री कैलाश कानि. 1515, (6) श्री महेश कानि. 1364
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating