भारतवंशियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई, भारत के विश्वगुरू बनने में दुनिया का कल्याण : भारतबंधु केशव बटाक।
_माछी कुलगुरू को गुरू पूर्णिमा पर मेरा सादर चरणवंदन : केशव बटाक_ *भारतवंशियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई, भारत के विश्वगुरू बनने में दुनिया का कल्याण : भारतबंधु केशव बटाक* लंदन। दुनिया भर में सनातन की धर्मध्वजा लहराने और भारतीयता बुलंद करने को प्रयासरत केशव बटाक ने लंदन से सारे विश्व के करोड़ों भारतवंशियों को गुरू पूर्णिमा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। NRI Group London-UK के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से जारी किए प्रेस बयान में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का स्थान बहुत ऊँचा है। गुरू सदा वंदनीय हैं। मैं अपने माछी समाज के कुलगुरू गोपालदास जी महाराज को सादर प्रणाम करता हूँ। कुलगुरू जी के निरोगी और चिरंजीवी होने की प्रार्थना करता हूँ। दमण में रहते हुए मैं सपरिवार कुलगुरू जी के दर्शन करता था। अब यूके में हूँ तो यहीं से कुलगुरू जी को साष्टांग दंडवत प्रणाम कर रहा हूँ। माछीपुत्र केशव बटाक ने कहा कि माछी समाज सदा से धर्मनिष्ठ रहा है। दुनिया भर में सनातन धर्म की पताका लहराने में माछी समाज की बड़ी भूमिका रही है। सनातन धर्म को वैश्विक बनाने में ‘इस्कॉन’ की भूमिका प्रशंसनीय है। सनातन धर्म ‘जोर-जुल्म’ से नहीं बल्कि ‘प्रेम-बंधुत्व’ से फल-फूल रहा है। यही भारतीयता और भारतीय संस्कृति है। पीएम मोदी दुनिया को यही संदेश देने में लगे हैं। भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। इसमें सारे सनातनियों और भारतवंशियों का योगदान अनिवार्य है। तभी भारत विश्वगुरू बनेगा। भारत के विश्वगुरू बनने में दुनिया का कल्याण है। अन्यथा दुनिया कट्टरपंथियों व आतताइयों की भेंट चढ़ जाएगी। लि. *NRI Group,* *London-UK*
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating