केशव बटाक ने कानून व्यवस्था और विकास के लिए CM योगी को सराहा।* _राष्ट्रपति से की ‘योगीराज’ की तारीफ_ * _राष्ट्रवादियों के लिए ‘रामराज्य’ और राष्ट्रद्रोहियों के लिए ‘यमराज’ हैं योगी : _कन्वीनर, NRI Group London-UK_

Views: 343
1 0

Read Time:3 Minute, 3 Second

केशव बटाक ने कानून व्यवस्था और विकास के लिए CM योगी को सराहा।* _राष्ट्रपति से की ‘योगीराज’ की तारीफ_ * _राष्ट्रवादियों के लिए ‘रामराज्य’ और राष्ट्रद्रोहियों के लिए ‘यमराज’ हैं योगी : _कन्वीनर, NRI Group London-UK_ लंदन। प्रखर राष्ट्रवादी केशव बटाक ने योगी आदित्यनाथ के ‘राजकाज’ की सराहना की है। एनआरआई ग्रुप लंदन-यूके के कन्वीनर केशव बटाक ने सेन्ट्रल लंदन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में यूपी के सीएम योगी के राज को ‘सुशासन’ करार दिया है। केशव बटाक ने राष्ट्रपति को लिखा कि सीएम योगी ने यूपी में अच्छी कानून व्यवस्था मेंटेन की है। ‘योगीराज’ में बाहुबलियों और अपराधियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। गरीबों पर जुल्म ढ़ाने वालों के घरों को बुलडोजरों से ढ़हाया जा रहा है। ‘बुलडोजर बाबा’ के खौफ़ से अपराधी भूमिगत हैं। भारतबंधु केशव बटाक ने आगे लिखा कि सीएम योगी यूपी को ‘बीमारू राज्य’ से ‘प्रगतिशील’ बनाने मेंं लगे हैं। सड़कें, बिजली-पानी की आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाएं सुधारी जा रही हैं। ‘योगीराज’ के छह वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी, बिजली, परिवहन सहित क्षेत्रों में सुधार हुआ है। केशव बटाक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यूपी को सुधारना आसान नहीं है। योगी यूपी को सरपट दौड़ाने के भगीरथ प्रयासों में लगे हैं। योगी जिलों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज खुलवा रहे हैं। ‘योगीराज’ में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का भव्य मंदिर बन रहा है। योगी ने छह वर्षों में यूपी का बहुत सुधार किया है। खासकर लॉ एंड ऑर्डर सुधारा है। इसी कारण देश भर में योगी जी की माँग हो रही है। योगी जी राष्ट्रवादियों के हमदर्द और राष्ट्रद्रोहियों के लिए यमराज हैं। दूसरी ओर, योगी को पीएम मोदी का उत्तराधिकारी करार दिया जा रहा है। केशव बटाक ने कहा कि यह निराधार भी नहीं है। मोदी जी के अनुगामी योगी ही नमो के बाद देश की बागडोर संभालेंगे। इससे राष्ट्रद्रोहियों की नींदें उड़ी हुई हैं। लि. NRI Group, London-UK

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like