जोधपुर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया को लिखा पत्र।

Views: 407
1 0

Read Time:2 Minute, 32 Second

निवेदन है कि लगभग 3 माह से मणिपुर के हालात बद से बदतर होते गए और मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार अपनी-अपनी आंखें बंद कर के सोती रही जिसका परिणाम यह हुआ की वहां महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया. घसीटा गया, और बाद में उनके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ, और फिर उनकी हत्या कर दी गई।यह एक अमानवीय और ऐसा शर्मनाक कृत्य है की जहां नारीशक्ति को पूजने वाला हमारा देश विदेशों में बदनाम हो रहा है और हमारे महान देश भारत की छवि मिट्टी में मिलाई जा रही है, माननीय आप भी एक महिला है और पूरे भारत भर की महिलाएं आपसे अपने और देश की तमाम महिलाओं की सुरक्षा की अपेक्षा रखती है आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि ऐसी संवेदनहीन सरकारों को अभिलब बरखास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाए साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और दूसरे तमाम जिम्मेदारों को इस कृत का जिम्मेदार मानते हुवे इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करके इन्हें गिरफ्तार किया जाए और इन पर कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमे चलाए जाएं साथ ही प्रधानमंत्री जी. केंन्द्रीय गृहमंत्री, केंन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री से भी जवाब मांगा जाय।महोदया जी अगर इस कृत्य पर तत्काल कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में दूसरी अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी जलील दुर्घटना कभी भी घट सकती है, जो सूफी संतों के देवी देवताओं के महान देश भारत की छवि पूरे विश्व में खराब करेंगी। संपूर्ण भारत की आधी आबादी आप से सुरक्षा की पुकार करती है। समस्त जोधपुर देहात जिला महिला कांग्रेस कमेटी इस घटना की विरोद्ध करती है।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like