वडोदरा मंडल के 19 सजग रेल प्रहरियो को मिला सरंक्षा सम्मान।
वडोदरा मंडल के 19 सजग रेल प्रहरियो को मिला सरंक्षा सम्मान।रेल संरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 19 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री जीतेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजकुमार अंबीग़र ने बताया कि रेल परिचालन में सतर्कता से ट्रेन में फ्लैट टायर, माल गाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग, व्हील जाम , रेल फैक्चर एव हॉट एक्सल जैसी तकनीकी खामियों का पता लगाने वाले इन रेलकर्मियों की सजगता एवं सतर्क निगाहों से सुरक्षित रेल परिचालन में मदद मिली एवं इनकी तुरंत कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। इन सभी निष्ठावान रेलकर्मियों को संरक्षा पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संरक्षा पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित रेलकर्मियों में स्टेशन प्रबंधक, श्री राकेश मित्तल, श्री खुर्शीद अहमद व श्री एन.के. सोनी, उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) श्री तुलसी राम, टी.टी.ई. श्री सुबोध महाजन, कमर्शियल कन्ट्रोलर श्री नरसी राम जाट, लोको पायलट श्री विनय कुमार एस व श्री बाँकेलाल, ट्रेन मेनेजर श्री एम.पी.वर्मा, ईएसएम श्री हेमराज वर्मा, पॉइंटसमेन श्री अखिलेश कुमार व श्री कामता सिंग, तकनीशियन श्री कृनाल वडथलिया व श्री महेश के. सोलंकी, ट्रेकमेन श्री चंपकभाई रोहित, श्री अमरसिंग मीना व श्री हितेश कुमार राइसिंगभाई, की-मेन श्री बनीसिंग, एस.एस.ई श्री राजू वी. मेवाड़ा ने डीआरएम से सम्मान प्राप्त किया । डीआरएम श्री जीतेंद्र सिंह ने बताया कि सजग रेलकर्मी हमारी सबसे बड़ी पूंजी है एवं उनकी सतर्कता व सजगता से हमें सुरक्षित व समयबद्ध ट्रेन परिचालन में मदद मिलती है।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating