पश्चिम रेलवे, वडोदरा मंडल के छायापुरी स्टेशन मास्टर की मानवीय पहल।

Views: 292
1 0

Read Time:1 Minute, 33 Second

पश्चिम रेलवे, वडोदरा मंडल के छायापुरी स्टेशन मास्टर की मानवीय पहल।गर्भवती महिला को ट्रेन में हुआ दर्द तो तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा , वहाँ गूंजी खुशियों की किलकारीपश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के छायापुरी स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर की मानवीय पहल व त्वरित कार्रवाई से एक गर्भवती महिला को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुएबताया कि रेलवे की सजग एवं मानवीय पहल से समय रहते हमे अस्पताल पहुंचाया। ट्रेन 22962 ओखा- बनारस एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को ट्रेन में लेबर पेन हुआ तो वडोदरा मंडल के कंट्रोल ने स्टेशन मास्टर छायापुरी श्री उदय कुमार को ट्रेन रोकने के निर्देश दिए जिस पर उन्होंने ट्रेन को रोके रखा एवं गर्भवती महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां उनके परिवार में खुशियों की किलकारियां गूंज उठी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like