19 जुलाई 2022 सुबह 10. 30 बजे संगठन यात्रा दौरान अ.भा.ते.म.म.के राष्ट्रीय सह मंत्री निधि जी शेखानी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयंती जी सिंघी,गुजरात प्रभारी श्रेया जी बाफना वापी पधारे।*
कार्यकारिणी बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Views: 437
4 0

Read Time:3 Minute, 17 Second

अ भा ते म म संगठन यात्रा वापी* *19 जुलाई 2022 सुबह 10. 30 बजे संगठन यात्रा दौरान अ.भा.ते.म.म.के राष्ट्रीय सह मंत्री निधि जी शेखानी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयंती जी सिंघी,गुजरात प्रभारी श्रेया जी बाफना वापी पधारे।* कार्यकारिणी बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तेरापंथ महिला मंडल *अध्यक्ष करुणा वागरेचा* ने सभी का स्वागत किया । वापी महिला मंडल द्वारा स्वागत गीतिका की प्रस्तुति दी गई। *गुजरात प्रभारी श्रेया जी बाफना ने* *प्रमुखा श्री का संदेश* का वाचन किया और मंडल को किस तरह आगे बढ़ाने के लिए गति प्रगति दे सकते है इस की जानकारी दी और हमारे रजिस्टर कितने होने चाहिए और उनको किस तरह से मेंटेन करना है इस की विस्तृत जानकारी दी गई। *अ.भा.ते.म.म के सह मंत्री निधि जी शेखानी* ने सार संभाल करते हुए सारी गतिविधि के साथ बताया की हमे गणवेश कब पहनना है , गणवेश की क्या गरिमा है और किस तरह मंडल का विकास कर सकते है। सभी के प्रश्नों का समाधान किया । *अ.भा.ते.म.म के कार्यकारिणी सदस्य जयंती जी सिंघी* ने 4 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नारिलोक के सारे कार्य संपादित होते है या नही इसकी जानकारी दी और जो नए आयाम करने है वह बताया गया और aids to helping hands के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात मंडल की बहिनों की जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम में वापी से अभातेयुप के कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय जैन संस्कार विधि के राष्ट्रीय सह प्रभारी संजयजी भंडारी , वापी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष संपत जी कोठारी, सभा उपाध्यक्ष विनोद जी महेर, सभा के संगठन मंत्री जीतेशजी वागरेचा, तेयूप के उपाध्यक्ष कुलदीपजी कोठारी, तेयुप मंत्री मुकेशजी वागरेचा की उपस्थिति रही। *वापी महिला मंडल द्वारा 21000 /- की सहयोग राशि रास्ते की सेवा के लिए अ.भा.ते.म.म* को दी गई। *तेरापंथ महिला मंडल मंत्री सुनीता जी गुलगुलिया* ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल *संचालन मनीषा जी मेहता एवं प्रीतिजी सांखला* द्वारा किया गया। यह जानकारी मुकेश वागरेचा ने दी।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like