ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस की गयी बहाल: 14 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

Views: 217
1 0

Read Time:1 Minute, 44 Second

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्थित बाराबंकी यार्ड रिमोडेलिंग कार्य के चलते रेल ओखा-गोरखपुर और गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस जिसे पहले 14 जनवरी, 2024 तक रद्द किया गया था वह अब रद्द होने की जगह आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी। विवरण इस प्रकार है:परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:ट्रेन नं 15046 ओखा-गोरखपुर एक्स्प्रेस 17.12.2023, 24.12.2023, 31.12.2023, 07.01.2024 और 14.01.2024 को तथा ट्रेन नं 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 14.12.2023, 21.12.2023, 28.12.2023, 04.01.2024 और 11.01.2024 को अब रद्द होने की जगह आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, वाराणसी सिटी, भटनी और गोरखपुर होकर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेनें नहीं जाएगी उसमें ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशन शामिल हैं।रेल यात्रियों से निवेदन है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like