श्री श्याम युवा चेरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति के गठन एवं शपथ समारोह संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक।

Views: 445
0 0

Read Time:4 Minute, 6 Second

वापी के सोनोरस टावर के मीरा बैंक्वेट में किया गया था कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेहमानों द्वारा दीप प्रज्वलित कर करी गई उसके बाद कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों जिसमें श्री एल एन गर्ग, श्री महेंद्र जी शाह,श्री बलवंत जी तायल, श्री राजेश जी दुग्गड, श्री बाबूलाल जी शर्मा, श्री बी के दायमा जी, श्री संजय जी झालान, श्री सूर्यप्रकाश जी अग्रवाल, श्री दिनेश जी दायमा समेत अन्य आमंत्रितों का स्टेज पर उनके सुंदर परिचय के साथ पुष्प गुच्छ अर्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ट्रस्ट के नई कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में चयनित श्री अनिल जी जोशी, श्री मोहर सिंह जी महला, श्री हनुमान प्रसाद जी शर्मा, श्री सुशील जी शर्मा, श्री बाबूलाल जी कुमावत को श्री एल एन गर्ग द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई उसके बाद ट्रस्टी पद पर समस्त ट्रस्टीगण श्री लाखन जी सेन, श्री राधाकिशन जी सेनी, श्री अरविंद जी अग्रवाल, श्री आनंद जी अग्रवाल, श्री विनोद जी शर्मा, श्री सुनील जी चौहान, श्री सुरेश जी तिवारी, श्री अरविंद जी पालीवाल, श्री कृष्णकुमार जी सेनी को श्री बी के दायमा जी व श्री बलवंत जी तायल ने शपथ ग्रहण करवाई, इसके बाद कार्यकारिणी समिति में श्री दातार सिंह जी शेखावत, श्री संजय जी शर्मा, श्री विजय जी शर्मा, श्री सुनील जी चौहान, श्री जयकरण जी सेनी, श्री सुनील जी स्वामी, श्री किशोर कुमार जी परीख, श्री संदीप जी पीठीसारी का चयन कर सभी का सम्मान तत्पश्चात शपथ ग्रहण करवाया गया। कमिटी गठन में श्री विनीत जी ओझा, श्री चंद्रप्रकाश जी शर्मा, श्री पवन जी बंसल, श्री राजेंद्रजी शर्मा, श्री सुनील जी अग्रवाल, श्री यशपाल जी सैनी, श्री पीयूष जी अग्रवाल, श्री जुम्मरमल जी थोलिया, श्री अशोक जी बनीवाल, श्री प्रदीप जी शर्मा, श्री मनमोहन जी गोयल का चयन किया गया, साथ जी सदस्यों को रूप में अंदाजित 50 के आसपास महानुभावों का समावेश किया गया, उसके बाद पिछले चार वर्ष में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2025 – 2026 के कई महत्वपूर्ण कार्यों, समाज सेवा करने का निर्णय लिया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में श्री बी के दायमा जी ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि ये उनके जीवन का पहला अनुभव है कि कोई संगठन पिछले चाल साल से सफलतम रूप से सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है और चार साल बाद उसके ट्रस्टी, कमिटी, कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण किया जाता है यह खूब ही प्रशंसनीय है अंत में श्री श्याम युवा चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री अरविंद अग्रवाल ने सभी आमंत्रित मेहमानों को, सदस्यों को व श्याम प्रेमियों को अपना अपना कीमती समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद प्रदान किया ।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like