एमएसएमई क्रेडिट शिबीर और ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया।

Views: 353
1 0

Read Time:1 Minute, 57 Second

एमएसएमई क्रेडिट शिबीर और ग्राहक बैठकबैंक ऑफ बड़ौदा सिलवासा शाखा में एमएसएमई क्रेडिट शिबीर और ग्राहक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे एमएसएमई ग्राहकों के लिए जागरूकता शिबीर और नवीनम विकास एवं सरकार और आरबीआई द्वारा शुरू की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे मूल्यवान जानकार दी गयी |छोटे एमएसएमई उधारकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं और इस खंड को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है इस पर भी विचार साझा किये। बैठक के दौरान मौजूद तमाम उद्योगपतियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रदान की जा रही सेवायों की सराहना की। इस बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा के दादरा एवं नगर हवेली की सभी शाखाओं द्वारा मंजूर की गयी ऋणों के स्वीकृत पत्र भी वितरित किए गए। कुछ उधारकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और सुझाव भी दिये | इस बैठक में श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा वलसाड, श्री संजय गुप्ता, एसएमईएलएफ प्रमुख वलसाड, श्री राम नरेश यादव, सहाय्यक महाप्रबंधक, सिलवासा शाखा, श्री उत्तम गुरव मुख्य प्रबन्धक, सिलवासा शाखा, दादरा एवं नगर हवेली की सभी शाखाओं के प्रबंधक तथा एमएसएमई ग्राहक उपस्थित थे। अंत में मुख्य प्रबन्धक श्री उत्तम गुरव ने सभी को धन्यवाद दिये।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like