माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने आज अब्दुल कलाम कालेज के आडिटोरियम में पीएम के दौरे को सफल बनाने हेतु मीटिंग की।

Views: 375
1 0

Read Time:2 Minute, 7 Second

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकरसंघप्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी की मीटिंग संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने आज अब्दुल कलाम कालेज के आडिटोरियम में पीएम के दौरे को सफल बनाने हेतु मीटिंग की। मीटिंग में प्रशासक श्री ने विभिन्न संगठनों के साथ खुला मंचा साझा कर उनके विचार जाने । माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल जी ने कहा कि पीएम मोदी का विशेष लगाव है कि वो प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का संघप्रदेश में पांचवी बार आ रहे हैं। इससे पहले पीएम ने 2 बार सिलवासा तथा 1-1 बार दमण एवं दीव में दौरा कर हजारों करोड़ों के विकास कार्य की सौगात दी है। पीएम के दौरे को लेकर संघप्रदेश को सजाने तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करने में सभी लोग दिल खोलकर सहयोग करं । पीएम के दौरे में करीब 2 लाख लोगो के आने की उम्मीद है। इस दौरान दमण मेडिकल एसोसिएशन सहित अन्य एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने पीएम दौरे से एक दिन पहले विशाल रक्तदान शिविर, सहित लोगों को जोड़ने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु विचार व्यक्त किए। मीटिंग में जिला पंचायतों, नगर पालिकाओं, पंचायतों तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों सहित कुल 2 हजार के करीब लोग उपस्थित थे।

प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may also like