राजकोट डिविजन द्वारा आयोजित की गयी मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक।
राजकोट डिविजन द्वारा आयोजित की गयी मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल पर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार और समिति के सचिव व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात श्री सुनील कुमार मीना ने मंडल की उपलब्धियां एवं यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तार से माननीय सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की रेल समस्याओं, नयी ट्रेनों को चलना, ट्रेनों के स्टोपेज बढ़ाना, ट्रेनों के विस्तार, डबल ट्रैक, इत्यादि परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने तथा मंडल के स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने सभी सदस्यों के सुझावों पर शीघ्र उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ।इस बैठक में माननीय सदस्यों में सर्व श्री पार्थिव कुमार गणात्रा, श्री प्रवीण सिंह झाला, श्रीमती रमाबेन मावाणी, श्री दीपक भाई रवाणी, श्री चंदुभाई बाराई, श्री चंद्रवदन पंडया, श्री नौतम बरासिया, श्री हरीकृष्ण जोशी, श्री हेमूभाई परमार तथा श्री मयंक भाई रुपारेल उपस्थित थे।इस बैठक के दौरान राजकोट रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कौशल कुमार चौबे तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्लीज लाइक सेयर एण्ड कॅमेन्ट करे।
Average Rating